डोरेमोन: नोबिता एंड जंगल में दंगल (अंग्रेजी: डोरेमोन: नोबिता एंड दि एनिमल प्लैनट) डोरेमोन फीचर फिल्म का ग्यारहवाँ इन्सटॉलमेंट है।
एक जानवरों के ग्रह को पाने के बाद नोबिता चिप्पो नाम के एक कुत्ते से मिलता है जो एक निषिद्ध जंगल में एक प्राचीन अवशेष ढून्ढ रहा होता है।
एक रहस्यमयी कोहरा नोबिता, डोरेमोन, जियान, सुनियो और शिज़ुका को जानवरों के एक ग्रह पर ले जाता है। उपाख्यान कहती है कि इन जानवरों के पूर्वज चाँद पर रहते थें, वहाँ रहने वाले आक्रामक जीवों से बचने के लिए उन्हें इस ग्रह पर आना पड़ा। नोबिता और उसके दोस्त इस ग्रह पर घुमते हैं और उस कोहरे के पीछे का रहस्य जानने कोशिश करते हैं। नोबिता "व्हेरेवेर गैस" की वजह से जानवरों की दुनिया में पहुँच गया था, जो एक पदार्थ है जो आपको कहीं भी ले जा सकता है। वे चिप्पा से मिलते हैं, जो एक साहसी कुत्ता है। नुमिगेस नाम का एक समूह जानवरों के ग्रह पर कब्ज़ा करने की योजना बनाता है। डोरेमोन और उसके दोस्त जानवरों की मदद से उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं।
सार[]
एक रात, नोबिता एक रहस्यमयी कोहरे से गुज़रता है, जो उसे एक प्रकृति के अनुकूल दुनिया में पहुँचा देता है जहाँ जानवर शान्ति से रहते हैं। नोबी और उसके दोस्त इस बात से प्रभावित होते हैं कि जानवर कितनी अच्छी तरीके से अपना ग्रह चला रहे हैं। वे चिप्पा नाम के एक कुत्ते से दोस्ती करते हैं और धरती पर लौट जाते हैं, पर कुछ दिनों बाद उन्हें खबर आती है कि जानवरों के ग्रह पर शैतान दानवों ने हमला किया है। एक संकेत के रूप में उस ग्रह से लाए गए एक सड़ते हुए फूल को ले कर नोबिता और उसके दोस्त स्पेस लाइफबोट में चढ़कर अपने जानवर दोस्तों को बचाने निकलते हैं। क्या वे समय पर पहुँच पाएंगे? वातावरण के थीम पर बना डोरेमोन लॉन्ग टेल्स का दसवां कहानी!
प्लॉट[]
नोबिता सपना देखता है कि वह एक रहस्यमयी गुलाबी गैस और फिर एक जंगल में घुस गया है, जहाँ वह सारे जानवरों को एक-दुसरे से बात करते हुए पाता है। वह एक फूल ले कर फिर गैस में चला जाता है। वह विद्यालय में अपने दोस्तों को इस बारे में बताता है, पर कोई उसका विश्वास नहीं करता। नोबिता घर लौटकर यह देखता है कि वह फूल एक फूलदान में रखा हुआ है।
उस रात, नोबिता शौचालय जाता है और उसे वह गुलाबी गैस सच-मच दिखता है और वह उस में घुस जाता है। वह एक जंगल में आ पहुँचता है और एक तूफ़ान में अटक जाता है। डोरेमोन उसे समय पर बचा लेता है और नोबिता उसे सब कुछ बताता है। वे नदी में नौकायन करते हुए एक अटके हुए कुत्ते को बचाते हैं। नोबिता और डोरेमोन उस कुत्ते चिप्पा को शहर ले आते हैं जहाँ वह अपने पापा से मिलता है और कई जानवरों से मिलता है जो इंसानों की तरह चल और बातें कर सकते हैं। घर जाने से पहले चिप्पा के माता-पिता उन्हें चाय पीने के लिए बुलाते हैं। धरती पर वापस जाते समय वे चाँद से बड़े एक और बड़े ग्रह को देखते हैं जहाँ बस गुलाबी गैस से पहुँचा जा सकता है। डोरेमोन मशीन ठीक कर देता है और वे घर लौटते हैं।
दोपहर को उसे अपने दोस्तों से पता चलता है कि उन्हें रहस्यमयी आवाज़ें सुनाई देती है। जब वह घर जाता है, उसे पता चलता है कि आवाज़ें "स्ट्रिंग-लैस फ़ोन" से आ रही हैं।
नोबिता डोरेमोन से यंत्र माँगता है, पर डोरेमोन मना कर देता है। जब नोबिता उसे "स्टार फूल" दे देता है, नोबिता, डोरेमोन, शिज़ुका और सुनियो जाने की तैयारी करते हैं। सुनियो कहता है कि वह जियान के साथ जाएगा, पर जियान आ कर कहता है कि उसके लिए रुकने के लिए बहुत देर ही चुकी है। जाने के बाद उन्हें पता चलता है कि चिप्पा बहुत बड़ी मुसीबत में है। निमुगे जाति ने ग्रह पर हमला किया है और उन्होंने चिप्पा के चचेरे रोमी को पकड़ लिया है। डोरेमोन नोबिता को "लूनर लक" नाम का एक यंत्र देता है, जो उसे अत्यंत खुशकिस्मत बना देता है।
नोबिता स्टार शिप की मदद से निमुगे के ग्रह पर जाता है। नोबिता एक निमुगे को मारकर उसके कपड़े पहन लेता है। उनका नेता समझ जाता है कि उनके साथ को बाहरी जासूस है और उसके सेना को एक जांच का आदेश मिलता है। नोबिता के बाहरी जासूस के रूप में निकलने से पहले एक और बाहरी जासूस पकड़ा जाता है जो उसी पुलिस सेवा के लिए काम कर रहा होता है। उसे उसी कक्ष में डाला जाता है जिस में रोमी है, और वह नोबिता की मदद से सीन को बदल देता है जब नोबिता और रोमी समय पर ही भाग जाते हैं। फिर निमुगे अपने असली इरादे का खुलासा करते हैं - वे उन इंसानों के एक शाखा हैं जिन्होंने संसाधनों को ख़त्म कर दिया था और उन्हें सफाई करके खाना पड़ता था। प्रकृति के बचे हिस्से को एक तरीके से भगाया जा सकता था: जानवरों को टेलेपोर्टेशन गैस से भगाकर उन्हें संवेदनशील बना देना और एक समुदाय बनाना जो प्रकृति का सम्मान करे। पर कुछ निमुगे ने ग्रह को अपने लिए रखना चाहा और नए ज़मीन को अपना बनाने के लिए एक हमले का योजना बनाया है।
नोबिता और डोरेमोन अगले दिन के भोर को आक्रमणकारियों के विरुद्ध एक रक्षा का बंदोबस्त करते हैं। एयर केनन की मदद से वे ज़्यादातर जहाज़ों को नष्ट करने में सफ़ल थें और काफ़ी आकाश-यानों को लैंड करना पड़ा क्योंकि डोरेमोन ने उनके हथियारों को भी तबाह कर दिया था और वे डोरेमोन के प्राकृत सूट को तबाह नहीं कर पाए। पीछे हटने पर मजबूर हो कर उनका नेता एक झुलसी पृथ्वी हमले का आदेश देता है पर पीछे से जहाज़ों का एक और झुण्ड नज़र आता है। पर वे गैलेक्टिक पुलिस थें जो उन लोगों के पीछे थें क्योंकि वे "कॉकरोच संगठन" के सदस्य थें जिसका नेता एक युवा लड़का था जिसके परिवार ने जानवरों के "स्वर्ग" में रहने की वजह से उनके प्रति नाराज़गी प्रकट किया था।निमुगे अपने काम के लिए माफ़ी माँगते हैं और जानवरों के ग्रह से एक बार फिर दोस्ती करने को मान जाते हैं। जानवरों की ग्रह की मदद से समूह वापस धरती लौट जाता है।
कास्ट[]
- डोरेमोन - नोबुयो ओयामा
- नोबिता नोबी - नोरिको ओहारा
- शिजुका मिनामोटो - मिचीको नोमुरा
- ताकेशी गोडा - कज़ूया तेतेकबे
- सुनियो ओनेकावा - कनेटा किमोत्सुकी
- नोबिता की माँ - साचिको चिजीमात्सु
- चिप्पो - मयूमि तनाका
- चिप्पो के पापा - कीटों यामादा
- चिप्पा की माँ - रुन ससाकी
- रोमी - कुमीको निशिहारा
- उतन - कियोशी कवाकुबु
- गोरीरो के पापा - मासशि हिरोसे
- गोरीरो - अत्सुको मीने
- हवासील - चफरीन
- सफ़ेद बकरा - एसुके गोडा
- सूअर - योको मात्सुओका
- चिकित्सक - रयोइची तनाका
- कौआ - नाओकी तात्सुता
- घोड़ा - मासशि सुगवारा
- जासूस - मसातो हिरानो
- पुलिस कमांडर - मसायुकि काटो
- कॉकरोच दल जनरल - कात्सुजी मोरी
- कॉकरोच दल नेता - जुरोता कोसुगि
- कॉकरोच दल सदस्य - तोकु निशियो
- नागरिक - मसाको मात्सुबारा, नायकी बन्दो
- एस्टेट एजंट - ताकेशी वाताबे
- कंपनी अध्यक्ष - ओसामु काटो
इस्तेमाल किए गए यंत्र[]
- बैंबू-कॉप्टर
- एयर केनन
- एयर पिस्टल
सामान्य ज्ञान[]
- इस फिल्म के तागालोग संस्करण को GMA पर १ जुलाई, २०१२ को डोरेमोन एडवेंचर्स प्रेजेंट्स नोबिता एंड द एनिमल प्लैनट के रूप में प्रकाशित किया गया था।
- इसे डिज्नी चैनल ने भारत में १७ जून, २०१८ को फिल्म के असली प्रकाशन के २८ साल बाद प्रकाशित किया।