Doraemon Wiki
Advertisement
Doraemon Wiki
RedirectIcon
रेडिरेक्ट सूचना
नोबिसुके नोबी और Nobisuke Nobi यहाँ रेडिरेक्ट करते हैं। नोबिता के बेटे के बारे में आर्टिकल के लिए नोबिसुके नोबी (नोबिता का बेटा) देखे।


नोबिसुके नोबी (野比 のび助(のび のびすけ)), या अंग्रेजी वर्शन में टोबी, नोबिता के पापा, तामाको नोबी का पति और डोरेमोन के दत्तक पापा हैं।

शुरूवाती ज़िन्दगी[]

अपने बचपन के समय, जापान दुसरे विश्वयुद्ध के बीच में था। अपने कष्ट भरी ज़िन्दगी से परेशां होकर, उसने पानी में डूबकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उसकी इस सोच को टाइम मशीन पर जाकर नोबिता और डोरेमोन ने रोक लिया।

जब वह छोटा था, नोबिसुके एक माहिर कलाकार था, इतना कि एक लोकल अमीर आदमी ने उसके कलाकृतियों के लिए जगह बनाई थी, पर नोबिसुके की उस आदमी के सुन्दर लड़की से शादी करने की बात के कीमत पर। लेकिन नोबिता ने बात बिगाड़ दिया और उसे निकल दिया गया। उसी समय, वह तामाको कटाओका से टकराया और उसके साथ ही एक ज़िन्दगी शुरू की।

दिखावट[]

नोबिसुके की दिखावट हर ऐनिमे वर्शन में उसकी आँखों को छोड़कर काफी हद तक बदलती नहीं है।

व्यक्तित्व[]

नोबिसुके एक आम जापानी वेतन वाला आदमी है: वह एक कंपनी में कमोनर के रूप में काम करता है, और साथ में गोल्फ खेलना, मछली पकड़ना, धूम्रपान (जो उसके कई कोशिशो के बाद भी वह छोड़ नहीं सका। लेकिन २००५ ऐनिमे में, वह ज़्यादा कभी धूम्रपान नहीं करता), शराब पीना, आदि। और यह एक मज़ाक बन गया है कि अपने ख़राब ड्राइव करने की क्षमता के वजह से उसे कभी ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिल पाता।

अपने पत्नी तामाको के मुकाबले, वह अपने बेटे नोबिता के प्रति काफी ज़्यादा सहिष्णु है। लेकिन वह नोबिता की काफी परवाह करता है और कभी कभी नोबिता से बाते करता है जो नोबिता को एक या दूसरी तरफ से बदल देता है। वह बहुत सारे चैलेंजो और मुसीबतो में रूचि रखता है, जो उसके परिवार को फ़िक्र करने पर मजबूर करता है, इतना की उसे बकवास और हादसों से बचाने के लिए डोरेमोन के यंत्रो का इस्तेमाल होता है।

जब नोबिता को पता चला कि डोरेमोन को अपना काम ख़त्म करने के बाद भविष्य में वापस लौटना होगा, तब उसने नोबिता को सांत्वना दिया था।

परिवार[]

नोबिसुके की शादी तमाको नोबी से हुई और उसके बेटे का नाम है नोबिता नोबी। भविष्य में, शिजुका उसके घर की बहु होगी। वह सेवाशी, डोरेमोन के असली मालिक, के पर-पर-पर-दादाजी हैं। बचपन में उसके पापा उसके प्रति एक अनुशासन प्रिय व्यवहार रखते थे। हालाँकि, उनकी माँ, नोबिता की दादी, उनके प्रति बहुत दयालु थीं। नोबिसुके का एक छोटा भाई, नोबिरौ नोबी है, जो एक उत्कृष्ट एथलीट है।

सामान्य ज्ञान[]

  • १९७३ और १९७९ ऐनिमे में उसकी बड़ी आँखे थी लेकिन २००५ ऐनिमे में उसकी छोटी आँखे हैं। हालाँकि, २००५ ऐनिमे के पिछले कुछ एपिसोडों में उसकी बड़ी आँखे वापस आते हैं।
  • माँगा में, उसकी धूम्रपान की आदत को मलेशियाई संस्करण में पिक्सेलेट करके धक् दिया जाता है।
  • वह अपनी पत्नी से कम कठोर है।
Advertisement