Doraemon Wiki
Advertisement
Doraemon Wiki

वांट टु ईट क्रैब! (अंग्रेजी: आई वांट टु ईट क्रैब!/फीलिंग क्रैबी; जापानी: カニ食べたい!) डोरेमोन २००५ ऐनिमे धारावाहिक का एक एपिसोड है।

प्लॉट[]

सुनियो उसके घर किंग क्रैब बनने का दिखावा करता है, और नोबिता भी यह कह कर डींगें मारता है कि उसे किंग क्रैब के बारे में सब कुछ पता है, और 'उसके घर पर दस किंग क्रैब' बने हैं। वह डोरेमोन से आ कर कोई यंत्र माँगता है, और डोरेमोन निकालता है "इमिटेशन स्प्रे"। कुछ उदाहरणों के बाद वे इसे किंग क्रैब पर सेट करके क्रैब फ्लेवर के मछली के ऊपर कोशिश करते हैं। पर नोबिता के हाथ से स्प्रे छूट जाता है और वह उन पर गिरने के चलते वे खुद ही केकड़े बन जाते हैं। तमाको उन्हें देख कर घर से भगा देती है। घर से बाहर निकलते ही जियान को वे दिख जाते हैं, और वह डोरेमोन को फेंक कर नोबिता को अपने साथ ले जाता है। डोरेमोन जियान के घर जा कर मूकु की मदद से जियान का ध्यान भटकाता है और दोनों भाग जाते हैं।

भागने के बाद सुनियो उन्हें रास्ते में मिलता है और वह उनके ऊपर अपने खिलौने गाड़ी को चलाने की कोशिश करता है, पर नोबिता और डोरेमोन उसकी रिमोट और गाड़ी को ले कर शिज़ुका को ढूँढ़ने लगते हैं। जैसे ही शिज़ुका दिखती है, वह भागने लगती है और नोबिता को याद आता है कि उसे केकड़ो से डर लगता है। तभी एक शेर आ कर शिज़ुका के आँगन में छिप जाता है, जो चिड़ियाघर से भाग आया था। नोबिता और डोरेमोन शिज़ुका को बचाने के लिए शेर के अयाल काट देते हैं, और शेर अपने आप को खिड़की पर देख कर ही बेहोश हो जाता है। शिज़ुका के घर पर दोनों उसे यह समझाने की पूरी कोशिश करते हैं कि वे नोबिता और डोरेमोन हैं - डोरेमोन लिखने की कोशिश करता है पर पेंसिल टूट जाती है। नोबिता कैट्सक्रैडल करके दिखाता है पर शिज़ुका को समझ नहीं आता।

आखिर में जब नोबिता अपने पंजो की मदद कागज़ को डोरेमोन के चेहरे के आकार में काट देता है और शिज़ुका समझ जाती है। वह दोनों पर दूसरा स्प्रे स्प्रे कर देती है जो उन्हें वापस इंसान बना देती है। रात को खाने में नोबिता के घर पर केकड़ा बनता है, और दोनों डर के मारे कमरे से भागने लगते हैं।

पात्र[]

इस्तेमाल किए गए यंत्र[]

  • इमिटेशन स्प्रे
Advertisement